ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

नालंदा: गाइडलाइन का पालन ना करना पड़ गया भारी, ऐसे लोगों से वसूला गया जुर्माना

NALANDA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज से 15 मई तक नालंदा समेत पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लेकिन नालंदा में इसका असर होता नहीं दिख रहा है। जिसकी बानगी

नालंदा: गाइडलाइन का पालन ना करना पड़ गया भारी, ऐसे लोगों से वसूला गया जुर्माना
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज से 15 मई तक नालंदा समेत पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लेकिन नालंदा में इसका असर होता नहीं दिख रहा है। जिसकी बानगी बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मछली मंडी में देखने को मिली जहां लोगों ने नियम कानून को ताक पर रखते हुए सुबह 6 बजे ही अपनी दुकाने खोल दी। जबकि इन दुकानों को सुबह 7 बजे  से 11 बजे तक ही खोला जाना है। 

इस बात सूचना मिलते ही यातायात पुलिस दलबल के साथ पहुंची और सभी दुकानदारों को हिदायत देते हुए बगैर मास्क के दुकान खोल रखे दुकानदारों से जुर्माना वसूला। इधर दूसरी तरफ बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार भी शहर में गश्ती लगाते नजर आए। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो लोग नियम का उल्लंघन करेंगे उन पर आपदा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।




बिहार शरीफ के चौक चौराहों पर नियम को पालन नहीं करने वाले लोगों पर नकेल कसी जा रही है। पुलिस वैसे लोगों को उठक बैठक भी करवा रही है जो नियम को तोड़ रहे हैं | लॉकडाउन लगाए जाने का लोग स्वागत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वैसी परिस्थिति में सरकार को पहले ही लॉकडाउन लगा देनी चाहिए थी। लोगों का कहना है कि केवल लॉकडाउन लगाने से इस समस्या का समाधान नहीं होने वाला है बल्कि इसका सख्ती से पालन भी कराना होगा।तभी हम इस महामारी से छुटकारा पा सकते हैं।



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें