ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपियों और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें छितरौली गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के दो नामजद आरोपी और एक शराब तस्कर शामिल है।


बीते दिनों मनियारी थाना क्षेत्र के छितरौली गांव में एक गुमशुदा बच्चे की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान भीड़ ने न केवल पुलिस के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, बल्कि पुलिस वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस हिंसक झड़प में एक पुलिस पदाधिकारी और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मनियारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र महतो के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने दो मुख्य नामजद आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलेसरा निवासी संतोष कुमार उर्फ संतोष राय और छितरौली निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।


दूसरी ओर, थानाध्यक्ष जितेन्द्र महतो को गुप्त सूचना मिली कि भुजंगी चौक के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से विदेशी शराब की खेप लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही उन्होंने एएसआई रामकिशोर राय को दल-बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 13 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।


पकड़े गए तस्कर की पहचान जगदीशपुर निवासी नागमणि के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर उसका एक साथी धर्मेंद्र राय मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें