ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

हैवानियत की हद: मुजफ्फरपुर में खाट से बांधकर बुजुर्ग को जिंदा जला दिया, सिर्फ पैर ही बचा

MUZAFFARPUR: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. राज्य में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. मुजफ्फरपुर में हैवानियत की हद पार की गई है. बदमाशों ने जुर्म

हैवानियत की हद:  मुजफ्फरपुर में  खाट से बांधकर बुजुर्ग को जिंदा जला दिया, सिर्फ पैर ही बचा
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. राज्य में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. मुजफ्फरपुर में हैवानियत की हद पार की गई है. बदमाशों ने जुर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम देते हुए 60 साल की बुजुर्ग महिला को खाट से बांधकर जिंदा जला दिया है.


घटना मनियारी थाने के महंत मनियारी गांव की है. कृष्णा देवी नाम की बुजुर्ग महिला को घर में खाट से बांधकर जिंदा जला दिया गया है. मृतक के पति विश्वनाथ ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह दरवाजे और पत्नी आंगन के बरामदे में  खाट पर सो रही थी. दरवाजा बंद था, लेकिन सुबह जब वह चाय नहीं दी तो शक हुआ. आंगन की ओर जब वो गये तो देखा कि दरवाजा खुला था. सामान भी बिखरा था और पत्नी नहीं थी.


मृतक के पति की नजर जली हुई खाट पर पड़ी. पैर का एक छोटा सा हिस्सा राख में दिखा. कृष्णा का पूरा शरीर जलकर राख हो गया था. बचा था तो सिर्फ अधजला एक पांव. बदमाश पेटी-बक्सा खोल कर गहने, रुपये और कीमती सामान लूटकर ले गये थे. इसके बाद मृतक के पति बाहर निकलकर ग्रामीणों को घटना के बार में बताया. मृतक के पति ने बताया कि वह मोतियाबिंद के मरीज हैं, उन्हें रात में कम दिखता है. इस कारण वारदात की भनक तक नहीं लगी और कोई शोर शराबा भी नहीं हुआ. बदमाशों ने उनकी पत्नी को कब और कैसे जला दिया उन्हें पता भी नहीं चला. मृतक के दो बेटे हैं जो दिल्ली में नौकरी करते हैं. फिलहाल मृतक के पति ने थाने में इस घटना की FIR दर्ज करा दी है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें