ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम स्टोरी से शुरू हुआ विवाद एक दुकानदार की हत्या में बदल गया। अवैध प्रेम संबंधों के चलते पान मसाला दुकानदार मनोज कुमार की गला रेतकर हत्या की गई, मामले में पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित दुर्गा स्थान मंदिर के पास केपी पथ गली में मंगलवार की देर रात एक पान मसाला दुकानदार, मनोज कुमार की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी निशु कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी का पड़ोस के युवक मिंटू कुमार से प्रेम संबंध था, जिसकी शुरुआत इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। घटना वाले दिन पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ स्टोरी पोस्ट करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई और देर रात फोन कर पति को बाहर बुलाया गया।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की मां और मामी ने पहले ही पत्नी पर हत्या की आशंका जताई थी, जिसके आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से भी जांच कराई है। फिलहाल पुलिस प्रेमी मिंटू कुमार और मृतक के साले की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि 3 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक की माँ के बयान पर इस संदर्भ में नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की जांच के लिये एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। अभी तक जांच में यह बात सामने आया है कि मृतक की पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध है। 


घटना की सुबह इंस्टाग्राम पर फोटो डालने को लेकर पति पत्नी में विवाद शुरू हुआ था। विवाद के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गयी, देर रात फोन कर युवक को बुलाया गया था उसके बाद हत्या हो गई। मृतक की पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, साथ ही मृतक के साले और प्रेमी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें