ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सूरजभान सिंह और मुन्ना शुक्ला को बड़ी राहत, हत्या के मामले में कोर्ट ने बरी किया

Bihar News: आईएएस कृष्णैया हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को हाजीपुर कोर्ट ने बबलू श्रीवास्तव हत्याकांड समेत चार लोगों की हत्या के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के बहुचर्चित आईएएस जी. कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय कुमार उर्फ मुन्ना शुक्ला और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को हाजीपुर की अदालत ने बबलू श्रीवास्तव हत्याकांड समेत चार लोगों की हत्या के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है।


दरअसल, यह मामला वैशाली जिले के पटेढ़ा का है, जहां अपराधी बबलू श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी। बबलू श्रीवास्तव को भुटकुन शुक्ला हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था और वह उस समय जेल में बंद था। हाजीपुर जेल से मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय उसकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी भी मारे गए थे।


इस मामले में मुन्ना शुक्ला और सूरजभान सिंह को आरोपी बनाया गया था। मुन्ना शुक्ला के परिजनों का कहना है कि इस केस में उनका नाम भाई भुटकुन शुक्ला से संबंध होने के कारण फंसाया गया था। कोर्ट में फैसले के दौरान मुन्ना शुक्ला और सूरजभान सिंह मौजूद थे।


बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच बाहूबली मुन्ना शुक्ला और बाहूबली सूरजभान सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एक तरफ जहां मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को आरजेडी ने लालगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है तो दूसरी तरफ सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मोकामा सीट से अनंत सिंह के खिलाफ मैदान में उतार दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें