Hindi News / crime / BIHAR CRIME: पुलिस की तत्परता से बची एक युवक की जान, हत्या के...

BIHAR CRIME: पुलिस की तत्परता से बची एक युवक की जान, हत्या के पहले बदमाश को दबोचा

मुंगेर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रच रहे एक आरोपी को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पुरानी रंजिश में अपने ही रिश्तेदार की हत्या करने की योजना बना रहा था, जिससे बड़ी वारदात टल गई।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 20, 2026, 6:59:43 PM

बिहार न्यूज

मुंगेर में बड़ी साजिश नाकाम - फ़ोटो सोशल मीडिया

MUNGER:मुंगेर पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई और एक युवक की जान बच गई। पुलिस ने हत्या की साजिश रच रहे एक आरोपी को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही गोतिया की पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की योजना बना रहा था।


मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेलवा पहाड़ तौफीर इलाके का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कमर में देसी कट्टा लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंची।


जैसे ही आरोपी ने पुलिस को देखा, वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मिसफायर कारतूस बरामद किया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनोज के रूप में हुई है, जो मय तेरासी पीड़ पहाड़ तौफीर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पुरानी रंजिश के कारण अपने ही गोतिया की हत्या करने वो जा रहा था।


पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी किस कारण से शुरू हुई थी। इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और कहा कि पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई। एसडीपीओ सदर ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने एक हत्या होने से रोक दिया।