ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

करोड़पति बनाने का सपना दिखाने वाला 5 धंधेबाज गिरफ्तार, लॉटरी टिकट और कैश बरामद

MUNGER: मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। करोड़पति बनाने का सपना दिखाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने लॉटरी के 5 धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। एसपी मानवजीत सि

करोड़पति बनाने का सपना दिखाने वाला 5 धंधेबाज गिरफ्तार, लॉटरी टिकट और कैश बरामद
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। करोड़पति बनाने का सपना दिखाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने लॉटरी के 5 धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में लॉटरी बेची जा रही है और लोगों को करोड़पति बनने का सपना भी दिखाया जा रहा है।   

कोतवाली पुलिस ने दो नंबर गुमटी के पास टेनी शर्मा नामक शख्स के मकान पर छापेमारी की जहां से 5 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से 77000 रुपये का लॉटरी टिकट और 44460 रुपया कैश बरामद किया गया। पुलिस ने जब गिरफ्त में आए धंधेबाजों से पूछताछ की तब उन्होंने भी यह बात स्वीकारी कि वे इस गैंग के सदस्य है जो अवैध लॉटरी को बेचने का काम करते है और लॉटरी बेचकर लोगों को करोड़पति बनने का सपना दिखाया करते थे। गिरफ्तार धंधेबाजों में रवि कुमार, मोहन ठाकुर, राहुल कुमार, मोहम्मद नियाज और कृष्णा साह शामिल है। 



एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस गिरोह का मुखिया कृष्णा साह है जो कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नंबर गुमटी के पास टेनी शर्मा के मकान को किराये पर लेकर अवैध लॉटरी बेचने का धंधा चला रहा था। एसपी ने यह भी बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कई टीम भी तैयार किए गए है जो अलग-अलग इलाके में तैनात है और अपराधियों पर नजर रखते है। जैसे ही कुछ गतिविधियां नजर आती है वे छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ लेते है। 


एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने आम लोगों से अपील किया कि यदि आपके आस-पास कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो गलत कार्यों में लिप्त हो तो इसकी सूचना अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को दें। उनकी पहचान  गुप्त रखी जाएगी। एसपी ने यह भी कहा कि यदि आप किसी को किराए पर मकान देते हैं तो उसका सत्यापन अपने नजदीकी थाने में जरूर करा लें। ऐसा नहीं करने पर वे परेशानी में पड़ सकते हैं।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें