Hindi News / crime / दारोगा की पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम: पति के पिस्टल से खुद...

दारोगा की पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम: पति के पिस्टल से खुद को मारी गोली, सालभर पहले ही हुई थी शादी

मुंगेर के एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का लग रहा है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 11, 2026, 10:50:35 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो सोशल मीडिया

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जो सफियाबाद थाने में तैनात दारोगा चंदन कुमार से जुड़ी हुई है। दरअसल उनकी पत्नी मधु कुमारी ने अपने पति की सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान इमरान मसूद ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया और दारोगा चंदन से पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


मुंगेर के एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का लग रहा है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि दारोगा चंदन की शादी मधु से एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस हरेक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।