ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Bihar Crime News: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में बिहार पुलिस, दियारा इलाके में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा

Bihar Crime News: मुंगेर पुलिस ने गंगा पार दियारा इलाके में झाड़ियों के पीछे चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है जबकि तीन फरार हैं। पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मुंगेर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। हथियार निर्माण के लिए कुख्यात मुंगेर जिले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तौफीर दियारा इलाके में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा हुआ है।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगा किनारे झाड़ियों की आड़ में चल रही हथियार निर्माण इकाई पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक निर्मित पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक युवक हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का ही निवासी है।


छापेमारी के दौरान अन्य तीन हथियार निर्माता मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी दियारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुंगेर पुलिस का कहना है कि दियारा क्षेत्र को अपराधी 'सेफ जोन' मानते थे, लेकिन अब वहां भी सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।


एसपी के अनुसार, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में हथियार कारोबार और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके साथियों की तलाश जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें