ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Crime News: अवैध हथियारों के खिलाफ बिहार STF का बड़ा एक्शन, पांच गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bihar Crime News: मुंगेर पुलिस और STF ने गंगा पार तारापुर दियारा के कास जंगल में छापेमारी कर अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से पांच आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए, जबकि कई तस्कर फरार हो गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुंगेर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स को बुधवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी, जब बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा स्थित कास के जंगल में संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से पाँच हथियार कारीगरों को गिरफ्तार किया, जबकि कई आरोपी फरार हो गए।


सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गंगा ढाब क्षेत्र के कास के जंगल में छापेमारी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद 10 से 15 लोग हथियार बनाने के कार्य में जुटे हुए थे। पुलिस को देखते ही अधिकांश लोग दियारा इलाके की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भाग निकले।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 निर्मित पिस्टल, 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 11 निर्मित व 5 अर्धनिर्मित मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, 8 बेस मशीन, 2 ड्रिल मशीन, 2 मोबाइल फोन तथा हथियार बनाने के उपकरणों की बड़ी खेप बरामद किया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद मुबारक, और मोहम्मद मोसीर के रूप में हुई है। सभी आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, करीब 8 से 10 लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।


एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि एक ही स्थान पर कुल आठ मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रही थीं। छापेमारी के बाद इन फैक्ट्रियों को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुंगेर पुलिस अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इनमें से अधिकांश पहले भी हथियार निर्माण के मामलों में जेल जा चुके हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें