ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: Whatsapp और QR कोड के जरिए चल रहा था घिनौना खेल, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां

बिहार के मोतिहारी में संचालित एक संगठित देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। व्हाट्सऐप और QR कोड के जरिए सौदा तय कर दिल्ली समेत अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाई जाती थीं। मुख्य आरोपी सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने एक बड़े संगठित देह व्यापार गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार महिलाओं को पकड़ा है। यह कार्रवाई छतौनी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, मोतिहारी पुलिस को सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र में संगठित सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम गठित की गई और पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। पुलिस जांच में सामने आया कि नंदलाल नामक व्यक्ति इस रैकेट का संचालन कर रहा था।


वह ग्राहकों को व्हाट्सऐप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद करवाता था। पसंद होने के बाद भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से लिया जाता था। आरोपी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाने की व्यवस्था की जाती थी।


पुलिस ने सिपाही को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर नंदलाल के पास भेजा। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर कई लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं और सौदे की बात की। इसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नंदलाल ने बताया कि सभी महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर रहती थीं। 


फोन पर सौदा तय होने के बाद उन्हें ग्राहक के बताए पते पर भेजा जाता था। उसके निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिलाओं ने भी इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की है। 


मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले सात-आठ महीनों से इस रैकेट का संचालन कर रहा था। उसने बताया कि एक टीवी कार्यक्रम देखकर उसे इस तरह से काम करने का विचार आया। एक ही स्थान पर धंधा चलाने के बजाय वह ग्राहकों के घर पर महिलाओं को भेजता था, जिससे अधिक कमाई होती थी और पकड़े जाने का खतरा कम रहता था। 


एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें