ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

मोतिहारी: पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे शव को फेंक कर भागे अपराधी

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धी में अपराधियों ने पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को नहर के किनारे फेंक दिया औ

मोतिहारी: पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे शव को फेंक कर भागे अपराधी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धी में अपराधियों ने पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को नहर के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गये। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


मृतक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र की मनकररिया पंचायत के बिसही निवासी पूर्व सरपंच उर्मिला देवी के बेटे रूपेश तिवारी के रूप में की गई। नहर के पास शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


बताया जाता है कि पूर्व सरपंच के पुत्र रुपेश तिवारी मंगलवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा किया और नहर के पास सुनसान जगह देखकर उन्हें गोली मार दी। युवक के शव के पास से उसकी बाइक भी बरामद कर ली गई है। युवक का शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है। बताया जाता है  कि युवक के पिता उमेश तिवारी की भी पूर्व में अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी। अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें