ब्रेकिंग
रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

मोतिहारी में नकली तेल और शहद फैक्ट्री का भंडाफोड़, फॉर्च्यून समेत कई ब्रांड के नकली प्रोडक्ट जब्त

मोतिहारी के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शहद और तेल पैक कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में फॉर्च्यून समेत कई कंपनियों के नकली स्टीकर, बोतलें और ड्रम बरामद किए गए हैं।

bihar
पुलिस ने फैक्ट्री को किया सील
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: मोतिहारी के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया में पुलिस ने नकली घरेलू उत्पाद बनाने और उनकी पैकिंग कर बाजार में बेचने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर डुमरिया घाट थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया।


पुलिस की छापेमारी में नकली शहद, फॉर्च्यून रिफाइंड तेल, सरसों तेल, विभिन्न नामी कंपनियों के नकली स्टीकर, फॉर्च्यून कंपनी के स्टीकर, खाली बोतलें और तेल जैसे नकली तरल पदार्थ से भरे कई ड्रम जब्त किए गए। बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा था। पुलिस के अनुसार, यह अवैध कारोबार रामपुर खजुरिया में विनोद सिंह के किराये की दुकान में संचालित हो रहा था। 


छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री और नकली उत्पाद मिलने के बाद पुलिस ने दुकान को सील कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नकली तेल और शहद को नामी ब्रांड के नाम पर पैक कर स्थानीय बाजारों में खपाया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था। डुमरिया घाट थाना पुलिस ने बताया कि नकली सामान बनाने और बेचने के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।


 मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये नकली उत्पाद किन-किन बाजारों और दुकानों तक पहुंचाए जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नकली सामान का कारोबार करने वालों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए मांग की है कि ऐसे अवैध धंधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को नकली और हानिकारक उत्पादों से बचाया जा सके।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें