ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

Patna Crime News: मोकामा पिकअप लूट कांड का पुलिस ने खुलासा किया है. BSF का पूर्व जवान और जनसुराज पार्टी के नेता हरेराम कुमार मास्टरमाइंड निकला है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
गिरफ्त में शातिर
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना के मोकामा थाना क्षेत्र में हुए पिकअप लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में बीएसएफ का पूर्व जवान और जनसुराज से जुड़ा नेता हरेराम कुमार को लूट का मास्टरमाइंड बताया गया है। आरोपी पर पहले से ही रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


घटना लखीसराय जिले के खूँटहा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी, जब उसकी पिकअप गाड़ी को मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनार के पास तीन बदमाशों ने रोककर मोबाइल छीन लिया और पिकअप वाहन लूट लिया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी।


सूचना मिलते ही मोकामा थाना की गश्ती टीम, हाईवे पेट्रोलिंग और 112 की त्वरित कार्रवाई के चलते महज कुछ घंटों के भीतर लूटी गई पिकअप गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 53G 3492), जो खाली लदी हुई थी, बरामद कर ली गई।


इस संबंध में मोकामा थाना में कांड संख्या 55/26 दर्ज किया गया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि इस लूट कांड में शामिल तीनों अपराधियों—हरेराम कुमार (पिता शिवजी सिंह, मोलदियार टोला, मोकामा), सचिन कुमार (पंचायन टोला, मोकामा) और मोहित राम (मराची)—को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस ने लूटी गई पिकअप गाड़ी, खाली सामान, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एसपीआईओ वाहन भी बरामद किया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि हरेराम कुमार इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ मोकामा थाना में पहले से रंगदारी सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, हरेराम कुमार ने हाल के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खुद को मोकामा सीट से जनसुराज पार्टी का विधायक उम्मीदवार भी बताया था। मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट: कुंदन किशोर, बाढ़ (पटना)

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें