ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Dularchand Murder Case: ‘जन सुराज पार्टी के सदस्य नहीं थे दुलारचंद यादव’ मोकामा हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर

Dularchand Murder Case: मोकामा विधानसभा सीट पर जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के प्रचारक बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि बाहुबली किसी भी दल का हो, गलत है तो गलत है।

Dularchand Murder Case
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dularchand Murder Case: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया के लिए प्रचार कर रहे बाहुबली दुलारचंद यादव की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह पर लगाया गया है। इस घटना के बाद पूरे बिहार में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है।


जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस दुलारचंद यादव की हत्या हुई है, वह जन सुराज पार्टी के आधिकारिक सदस्य नहीं थे, लेकिन जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय रूप से प्रचार जरूर कर रहे थे।


प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जिस जंगलराज की बात होती थी, यह घटना उसी का उदाहरण है। चुनाव में मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन हत्या और हिंसा की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। यह प्रशासन और कानून-व्यवस्था की नाकामी को दिखाता है।


उन्होंने आगे कहा कि मोकामा ही नहीं, पूरे बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि अगर वे गलत के साथ रहेंगे तो गलत ही बढ़ेगा। बाहुबली किसी भी समाज, गांव या विचारधारा का हो—जो गलत है, वो गलत है। मोकामा में दो बाहुबली आमने-सामने हैं और उनके खिलाफ जन सुराज का पढ़ा-लिखा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है, इसलिए वे डर रहे हैं। जन सुराज बिहार में लोगों को स्वच्छ विकल्प दे रहा है। अब यह जनता पर है कि वे ईमानदार उम्मीदवार चुनते हैं या पुराने बाहुबली और भ्रष्टाचारियों को।


बताया जा रहा है कि मोकामा के टाल क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बहसबाजी के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इसी दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई।


आरोप है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने पहले दुलारचंद को पैर में गोली मारी और फिर गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर अनंत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, अनंत सिंह ने इस घटना के पीछे आरजेडी नेता और बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें