ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला

आरोपी ने बेटी की हत्या की बात को छुपाने की भरपूर कोशिश की। पुलिस को बताया कि उसकी बेटी हंसिया पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। लेकिन पुलिस को उसके बात पर जरा भी विश्वास नही हुआ। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की..

उत्तर प्रदेश न्यूज
बाप बना बेटी का कातिल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: एक सनकी बाप ने अपनी सगी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह किसी दूसरे लड़के से मोबाइल पर बात कर रही थी। घर में रखे हंसिया से बाप ने 23 वर्षीया बेटी का गला काट उसे मौत की नींद सुला दिया। बेटी की हत्या करने के बाद उसने घटना को छिपाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस की तफ्तीश में सब कुछ सामने आ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। कलयुगी बाप की इस करतूत से हर कोई हैरान हैं। 


बेटी को मौत के घाट उतारने की यह घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित सिंहोरिया गांव की है। जहां एक सनकी बाप ने बेटी को सजा-ए- मौत दे दी। गला को हंसिया (धारदार हथियार) से काट डाला। आरोपी बाप ने एक बार नहीं बल्कि कई बार धारदार हथियार से हमला किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। जिसके बाद घरवाले उसे लेकर पिपराइच स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गये। जहां युवती की नाजुक हालत को देखते हुए  डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गयी। 


आरोपी ने बेटी की हत्या की बात को छुपाने की भरपूर कोशिश की। पुलिस को बताया कि उसकी बेटी हंसिया पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। लेकिन पुलिस को उसके बात पर जरा भी विश्वास नही हुआ। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। घटना की सच्चाई सामने आने से हर कोई हैरान रह गया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था एक बाप इस तरह का कांड कर सकता है। पुलिस ने आरोपी बाप को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।  


आरोपी की पहचान कमलेश भारती और बेटी की नेहा भारती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नेहा किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी। कमलेश को यह पसंद नहीं था कि उसकी बेटी गैर मर्द से बात करे। जब उसने बेटी से इस संबंध में बात की तब दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। गुस्से में आन के बाद पिता ने बेटी को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद हंसिया से नेहा पर हमला कर दिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें