ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

Bihar Crime News: मधुबनी में संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के घर पर हुई अब तक की सबसे बड़ी डकैती, दो करोड़ 5 लाख रुपए और आभूषण लूटे गए, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से आ रही है, जहां अपराधियों ने अबतक की सबसे बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात दो दर्जन से अधिक डकैतों ने पूर्व प्रिंसिपल के घर धावा बोल दिया और दो करोड़ रूपए से अधिक की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।


घटना बीते देर रात मधुबनी के लदनियां थाना क्षेत्र के गजहरा गांव की है, जहां संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर दयाकांत झा के घर को डकैतों ने निशाना बनाया। बताया जाता कि बीते देर रात तकरीबन 12 से 2:00 बजे के आसपास दो दर्जन के करीब नकाबपोश अपराधियों ने घर के पीछे का दिवाला फांदकर घर में प्रवेश कर गए।


घर में घुसने के बाद डकैतों ने परिवार के सभी सदस्यों को पिस्टल के बल पर कब्जे में ले लिया और स्वर्ण आभूषण सहित तकरीबन 2 करोड़ 5 लाख रुपए की डकैती कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अपराधियों के तलाश में छापेमारी की जा रही है। अपराधी अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग गए होंगे, इसमें नेपाल के गैंग के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें