ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

लोकसभा चुनाव से पहले दो साथियों के साथ पकड़ा गया PLFI का एरिया कमांडर ; दो AK-47 और भारी मात्रा में गोलियां बरामद

CHAIBASA : लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर को उसके दो अन्य सहयोगियो

लोकसभा चुनाव से पहले दो साथियों के साथ पकड़ा गया PLFI का एरिया कमांडर ;  दो AK-47 और भारी मात्रा में गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAIBASA : लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर को उसके दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एके-47 रायफल और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं। गोइलकेरा और आनंदपुर थानाक्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोइलकेरा थानाक्षेत्र के जंगली इलाके में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजो पेश उर्फ कजरू हेमान अपने दस्ते के कुछ सदस्यों के साथ भ्रमणशील है। वह इस इलाके में चल रहे विकास कार्यों को बंद कराने और लेवी वसूलने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया।


टीम ने गोइलकेरा थानाक्षेत्र के चिटिर पहाड़ी के इलाके में अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर को उसके दस्ते के दो साथियों के साथ धर-दबोचा। गिरफ्तार सभी नक्सलियों के पास से दो एके-47, एके-47 के तीन मैगजीन, एके-47 की 88 गोलियां, 315 बोर के राइफल की 30 गोलियां और 50 हजार कैश समेत अन्य सामान भी बरामद किये गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें