ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम

Crime News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महिला सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया गया। उसे ड्रग्स और गैंग से जुड़े हथियार सप्लाई मामले में पकड़ा गया और पूछताछ जारी है।

Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी एक महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा के रूप में हुई है, जिसे गैंग में “मैडम जहर” के नाम से जाना जाता था। नेहा पर ड्रग्स सिंडिकेट और गैंग के आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।


पुलिस के अनुसार, नेहा कथित तौर पर गैंग के सदस्य बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की करीबी सहयोगी है। बॉबी कबूतर पर अवैध हथियारों की सप्लाई और कई चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, बॉबी कबूतर हथियार सलीम उर्फ “सलीम पिस्टल” से लेता था, जिसे पहले नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है।


बॉबी कबूतर का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, अभिनेत्री दिशा पटानी के घर के बाहर फायरिंग, और दिल्ली के नादिर शाह हत्याकांड जैसे मामलों में सामने आया है। वह विभिन्न गैंगों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने में शामिल रहा है।


स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बॉबी कबूतर, नेहा और दो अन्य सहयोगियों – मोहम्मद राजी खान तथा शाहबाज – को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार किया। नेहा को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया और उससे गैंग के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ जारी है।


जांच में यह भी सामने आया कि नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती थी और गैंग की गतिविधियों में उसी की आड़ में शामिल थी। पुलिस के अनुसार, बॉबी और नेहा पिछले सात वर्षों से जुड़े हुए थे। इससे पहले गैंग से जुड़ी एक अन्य महिला सदस्य जोया, जो गैंग ऑपरेशन संभालती थी, को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और वह फिलहाल जेल में बंद है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें