Hindi News / crime / 'खान' से पहले 'यासिर ईमाम' ने निजी गार्ड्स से भीड़ पर कराई थी...

'खान' से पहले 'यासिर ईमाम' ने निजी गार्ड्स से भीड़ पर कराई थी कई राउंड फायरिंग, सुपरविजन में केस ट्रू...पर RJD नेत्री का पति अब तक है फरार, कब होगी गिरफ्तारी ?

बिहार में निजी गार्डों और बाउंसरों के जरिए फायरिंग कराने के मामलों पर सवाल उठ रहे हैं। नालंदा के बिहारशरीफ में मार्च 2026 में हुए वाटर पार्क गोलीकांड में राजद नेत्री के पति यासिर इमाम पर गार्डों से फायरिंग कराने का आरोप सुपरविजन में सही पाया गया है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 08, 2026, 3:51:48 PM

Bihar News, Biharsharif Firing Case, Yasir Imam, RJD Leader Husband, Nalanda News, Biharsharif Water Park Incident, Private Guards Firing, Bhojpuri Singer Roshan Rohi, Bihar Crime News, Arms Act Case,

गोलीबारी के बाद की तस्वीर (फाइल) - फ़ोटो Google

Bihar News: बिहार में इन दिनों बाउंसर और हथियारबंद निजी गार्ड रखने का स्टेटस सिंबल हो गया है. निजी गार्ड हथियारों से लैश होते हैं, मालिक के इशारे पर गोली चलाने में हिचकते नहीं. खान सर का मामला इसका ताजा उदाहरण है. फैसल खान के इशारे पर निजी सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ पर चार राउंड फायरिंग की थी. वीडियो सामने आने के बाद दो गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं खान सर के खिलाफ भी जानलेवा हमला कराने व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद मास्टरमाइंड खान फरार है. ऐसा ही एक मामला मार्च 2026 में बिहारशरीफ में सामने आया, जब राजद नेत्री के पति यासिर इमाम ने अपने निजी गार्डस से भीड़ पर कई राउंड फायरिंग कराई. पुलिस ने आरोपी गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया था, केस सत्य करार दिए जाने के बाद सरगना यासिर इमाम फरार है. 

1 मार्च 2026 को यासिर इमाम ने चलवाई थी गोली... 

घटना नालंदा के बिहारशरीफ थानाक्षेत्र की है. 1 मार्च 2026 की रात्रि में बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के वाटर पार्क में भोजपुरी गायक रौशन रोही के कार्यक्रम में जमकर पथराव और गोलीबारी की घटना हुई थी. याशिर ईमाम के बाउंसरों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. फायरिंग में एक किशोर को गोली लगने की खबर आई, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे. बिहार थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गायक रौशन रोही समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें यासिर ईमाम के गार्डस भी शामिल थे. वहीं 30 06 बोर का रायफल व बंदूक जो यासिर इमाम के गार्डस के थे, जब्त किया गया था. पुलिस ने मौके पर मौजूद यासिर ईमाम से पूछताछ कर छोड़ दिया था. 

वरीय अधिकारी ने केस को सत्य करार दिया,  

घटना के बाद बिहार के थाने के दारोगा आशुतोष चौबे के बयान पर बिहार में थाने में केस सं- 116/26 दर्ज हुआ. जिसमें वाटर पार्क के मालिक समेत 33 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने इस केस में धारा- 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/125(b)/109(1) BNS & 25(1-B)(a)/26/27/35 ARMS ACT लगाया. केस का जब सुपरविजन हुआ तो यासिर ईमाम के खिलाफ आरोप सत्य साबित हुए. 

गिरफ्तारी से बचने को फरार है यासिर ईमाम

बिहारशरीफ पुलिस के पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने माना कि यासिर ईमाम के इशारे पर ही गार्डस ने गोलियां चलाई है. पुलिस के पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने अपने सुपरविजन रिपोर्ट में केस को सत्य करार दिया. हालांकि जिसने गोली चलवाई यानि यासिर ईमाम अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस अभी तक राजद नेत्री के पति यासिर ईमाम जो उक्त कार्यक्रम का चीफ गेस्ट था, गिरफ्तार करने में विफल साबित हुई है. नालंदा पुलिस क कहना है कि सुपरविजन में केस सत्य करार दिया गया है. यासिर ईमाम गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार है. गिरफ्तारी को लेकर प्रयास जारी है.