1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 26, 2026, 8:30:15 AM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Encounter in Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस और एक 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखाय बासा गांव की बताई जा रही है, जहां पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी का हाफ एनकाउंटर कर दिया।
दरअसल, बेलदौर थाना इलाके के सुखाई बासा में कुख्यात बदमाश मोहम्मद बुद्दीन और STF के बीच बी मुखभेड़ हुई है। जिसमें 50 हजार का इनामी और जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल मोहम्मद बुद्दीन घायल हुआ है।बदमाश को पैर में गोली लगी है। हालांकि मुखभेड़ में किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। इन सब के बीच जख्मी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी है।
इधर जिले के एसपी राकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दीन अपने गांव में है।लिहाजा STF और जिला पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करने सुखाई बासा पहुंची।
जहां पुलिस को देखकर मोहम्मद बुद्दीन और उसके सहयोगी फायरिंग करने लगा। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग किया।जिसमें मोहम्मद बुद्दिन को एक गोली लगी। एसपी ने बताया कि मोहम्मद बुद्दीन पर 14 मामले केवल बेलदौर थाना में दर्ज है।यह जिले का टॉप टेन बदमाशों में शामिल हैं।
इससे पहले किशनगंज में बीते गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। नगर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला रेलवे गुमटी के पास हुई इस कार्रवाई में दो पुलिस पदाधिकारी भी घायल हो गए थे।
बता दें कि बिहार में एक के बाद एक अपराधियों के एनकाउंटर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को खुली छूट दे दी है और कहा है कि वारदात के 48 घंटे के भीतर अपराधियों को जवाब दिया जाएगा। सरकार की तरफ से खुली छूट मिलने के बाद बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है।