1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 13, 2026, 7:42:10 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिला पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मौके से कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि महेशखूंट थाना इलाके के महेशखूंट चौक स्थित एक मेडिकल हॉल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर गोगरी SDPO साक्षी कुमारी की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मेडिकल हॉल में रेड मारी, जहां से पुलिस ने कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त हुए है। SDPO ने बताया कि मेडिकल हॉल डॉक्टर अभिमन्यु कुमार और उनकी पत्नी चला रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से प्रतिबंधित कफ सिरफ भी जब्त हुआ है। इनके अन्य ठिकाने पर भी छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया