ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान

Bihar Crime News: कटिहार में बढ़ते अपराध और हथियारों के खुले प्रदर्शन ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, सोशल मीडिया पर रंगबाजी और गैंग कल्चर शहर को डर की गिरफ्त में ले रहा है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मारम सिक्सर के छह गोली छाती में रे.. यह महज एक गीत की पंक्ति नहीं, बल्कि कटिहार के माथे पर लिखा जा रहा 'मौत का फरमान' है। जिस कटिहार की पहचान कभी अमन और भाईचारे से थी, आज वहां की फिज़ा में बारूद की गंध घुल चुकी है। यहां कानून का इकबाल नहीं, बल्कि 'कट्टे' का खौफ बोल रहा है।


अपराध की यह आग कोढा के 'बगदादी' से सुलगनी शुरू हुई, नगर थाना के गौरी टोला में 'तमंचे पर डिस्को' के साथ भड़की और अब प्राणपुर तक जंगल की आग की तरह फैल गई है। प्राणपुर के जोकर पंचायत की तस्वीर तो और भी डरावनी है। 


जिन हाथों में कलम और भविष्य होना चाहिए था, वो हाथ आज इंस्टाग्राम पर 'रंगबाजी' दिखाने के लिए हथियार लहरा रहे हैं। फिरौती और दहशतगर्दी अब यहाँ के युवाओं के लिए अपराध नहीं, बल्कि 'स्वैग' और 'नशा' बन गया है।


लेकिन रील की दुनिया में 'गैंगस्टर' बनने का शौक पालने वाले ये नौजवान एक कड़वा सच भूल गए हैं— इंस्टाग्राम की यह 'हीरो गिरी', असल ज़िंदगी में या तो थाने के लॉकअप में खत्म होती है या फिर शमशान की राख में। पुलिस के लिए अब यह सिर्फ चुनौती नहीं, बल्कि अस्तित्व का सवाल है। अगर वक्त रहते इस 'वायरल बुखार' का इलाज नहीं किया गया, तो पूरा शहर इसकी जद में होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें