ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

रामनवमी के मौके पर पटना में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप के बाद बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली, वहीं शोभायात्रा से पहले मौसम को लेकर चिंता भी बढ़ी।

बिहार न्यूज
पटना का मौसम हुआ सुहाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के 52 पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। सुबह से ही कड़ाके की धूप से लोग परेशान थे, लेकिन शोभा यात्रा निकालने से पहले मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। पटना का मौसम सुहाना हो गया है। तेज हवा चलने और बूंदाबांदी से पटना के मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को कड़ाके की धूप से राहत जरूर मिली है। 


कुछ लोगों का कहना है कि तेज बारिश हो गयी तो शोभा यात्रा निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वो मना रहे हैं कि बूंदाबांदी होकर ही रह जाए तो अच्छा होगा। बता दें कि एक घंटे बाद करीब 5 बजे से पटना के विभिन्न इलाकों से शोभा यात्रा और झांकियां निकलना शुरू हो जाएगा जो डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक तक जाएगा। 


डाकबंगला चौराहे पर रामनवमी के मौके पर पटना से निकाली गई 52 झांकियों का स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है। शुक्रवार की शाम को डाकबंगला चौराहे पर पांच लाख के ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। करीब 1500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है।    


रामनवमी के मौके पर पटना के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर पहुंचेगी। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। इस बार का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और डाकबंगला पहुंचने वाली झांकियों का स्वागत करेंगे। 


इस बार का कार्यक्रम इसलिए खास है कि आज टीवी सिरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर अरुण गोविल डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर बने मंच पर मौजूद रहेंगे। साथ ही बीजेपी नेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। इस दौरान कुल 52 झांकियां डाकबंगला पहुंचेगी। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि 5 से 7 लाख तक श्रद्धालु आज डाकबंगला पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैयारी की गयी है। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 1500 जवानों को तैनात किया गया है। वही 500 सीसीटीवी लगाये गये हैं। 10 ड्रोन से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी। रामनवमी पर इस बार भव्य आयोजन किया जा रहा है। जो ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बतौर शोभायात्रा संयोजक इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। वे दो दिन पहले ही पटना पहुंचकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और श्रद्धालु इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। डाक बंगला चौराहा को इस बार भव्य तरीके से सजाया गया है। पूरा इलाका आज रामनवमी के मौके पर एलईडी लाइट्स, लेजर इफेक्ट और डिजिटल मैपिंग से रोशन रहेगा। इस बार ड्रोन के जरिये गुलाब और गेंदे के फूलों की बारिश की जाएगी। झांकियों में अयोध्या के साधु-संत, दक्षिण भारत के वाद्य यंत्र वादक, बनारस का डमरू दल, गंगा आरती टीम, मुंबई के प्रसिद्ध बैंड और झारखंड के नृत्य दल शामिल होंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे। यह विविधता ही इस आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान कर रही है।


डाकबंगला चौराहे पर भगवान श्रीराम, भगवान शिव और हनुमान की 20-25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जो लोगों को अपनी ओर आकृष्ट कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के रूप में डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां ड्रोन से फूलों की बारिश होगी। डाक बंगला चौराहे को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर होने वाले इस बार का आयोजन खास होगा। क्योंकि टेलिविजन सिरियल रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल मंच पर इस बार नजर आएंगे। उनके साथ-साथ बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, बिहार के मंत्री, मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य लोग इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. पटना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जाएगी। 


नितिन नबीन ने कहा कि कल का रामनवमी फिर से एक नए इतिहास और रिकॉर्ड बनाएगा। शुक्रवार शाम 5 बजे से समस्त पटना वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नितिन नबीन ने आमंत्रित किया। कहा कि 2010 में हम लोगों ने इन यात्रा को संगठित रूप से करने का प्रयास किया। डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर इन भव्य झांकियों के स्वागत का सिलसिला 2010 में हमलोगों ने शुरू किया। 8 यात्राओं से प्रारंभ किया गया यह सफल आज 2026 में 52 शोभा यात्रा का सफर आगे बढ़ चुका है। पूरे पटना को लाखों महावीर ध्वजों से सजाया गया है. पटना राममय और भगवामय दिख रहा है।


रामनवमी शोभायात्रा को लेकर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया को बताया कि डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर विभिन्न प्रकार की झाकियों को देखने को मिलेगी। जिसमें उत्तरप्रदेश, बनारस, वृंदावन, झारखंड और बंगाल से आए कलाकार शामिल होंगे। शुक्रवार की शाम 5:30 बजे डाकबंगला चौराहा पर रामनवमी शोभायात्रा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसमें लाखों रामभक्त शामिल होंगे। नितिन नवीन ने लोगों से आग्रह किया कि वो कल के रामनवमी उत्सव में आए और इस नया इतिहास बनाए। उन्होंने समस्त पटनावासियों को इस शोभायात्रा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 


बंगाल में राम नवमी में राम भक्तों को रोके जाने पर नितिन नबीन ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए संघर्ष हुआ। लंबे समय से कैंप में प्रभू राम को गुजारना पड़ा। यही वो भारत है और इसी भारत में भव्य श्री राम मंदिर बनकर अयोध्या में तैयार हो गया। जिन्होंने भी राम के काम में बाधा डाला उनका क्या हर्श्र हुआ आपने देखा है।राम का काम कोई रोक नहीं सकता। जो बाधा डालेगा उसी का काम तमाम हो गया राम का काम नहीं रुकने वाला है। हम सब प्रभू भगवान राम के भक्त हैं। सभी भक्त मिलकर पटना में रामनवमी का उत्सव मनाएंगे। पूरे देश में रामनवमी की धूम है। बंगाल में भी पूरे जोरशोर से रामनवमी की यात्रा निकलने वाली है। मां के भक्त रामनवमी भी मना रहे हैं और नवरात्रा भी मना रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें