ब्रेकिंग
किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रताकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रता

निगरानी के हत्थे चढ़ा नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी, 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

WEST CHAMPARAN: इस वक्त की बड़ी ख़बर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से आ रही है, जहां नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी घूस लेते पकड़ा गया है. निगरानी की टीम ने घूसखोर ईओ सुधीर कु

निगरानी के हत्थे चढ़ा नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी, 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

WEST CHAMPARAN: इस वक्त की बड़ी ख़बर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से आ रही है, जहां नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी घूस लेते पकड़ा गया है. निगरानी की टीम ने घूसखोर ईओ सुधीर कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा है. 


ईओ सुधीर कुमार की गिरफ्तारी आज सुबह उस समय हुई जब वह पुरानी बाजार स्थित अपने किराये के मकान में 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. इसी दौरान निगरानी की टीम ने छापेमारी कर सुधीर कुमार को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.


निगरानी के अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुगौली के उमेश कुमार ने इसकी शिकायत की थी.  सुधीर कुमार ने डोर टू डोर कचरा उठाव के टेंडर आवंटन में 50,000 रिश्वत की मांग की थी. पीड़ित की शिकायत पर इसकी जांच की गई और मामला सही पाने पर निगरानी की टीम ने छापेमारी कर सुधीर कुमार को धर दबोचा. आपको बता दें कि इओ सुधीर कुमार पटना के रहने वाले हैं



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें