ब्रेकिंग
सीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिल

कैमूर: घरेलू विवाद में बेटे ने कर दी पिता की हत्या, घटना के बाद हुआ फरार

KAIMUR: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के कैमूर जिले में सामने आई है। जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पिता की हत्या के बाद आरोपी मौके से फर

कैमूर: घरेलू विवाद में बेटे ने कर दी पिता की हत्या, घटना के बाद हुआ फरार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के कैमूर जिले में सामने आई है। जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पिता की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या का कारण संपत्ति का बंटवारा बताया जा रहा है। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। चारों ओर इस कलयुगी बेटी की करतूत की चर्चा हो रही है। बेटे द्वारा बाप की हत्या से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद घर के छोटे बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी। अपने पिता कोमल पांडेय की अरविंद पांडेय ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा और छह कारतूस बरामद किया है। मृतक के बड़े बेटे नवीन पांडेय ने बताया कि वह किसी काम से बाहर निकला हुआ था तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। छोटे भाई अरविंद पांडेय और उनके पिता के बीच बहस हुई थी जिसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें