ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

पटना के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, फिर भी राजधानी में युवक की गोली मारकर हत्या

PATNA : दुर्गा पूजा के मौके पर पटना में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पटना पुलिस राजधानी के चप्पे-चप्पे पर मौजूद है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने खुद इस बात का ऐल

पटना के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, फिर भी राजधानी में युवक की गोली मारकर हत्या
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : दुर्गा पूजा के मौके पर पटना में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पटना पुलिस राजधानी के चप्पे-चप्पे पर मौजूद है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने खुद इस बात का ऐलान किया था कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी लेकिन पटना पुलिस के इन तमाम दावों के बावजूद अपराधियों ने बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। 


पटना सिटी के चौक थाना इलाके के हाजीगंज में एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीती रात तकरीबन 3 बजे हुई, जब अपराधियों ने 25 साल के बबलू चौधरी को गोली मार दी। हत्या के बाद अपराधी मौके से निकल भागे। हाजीगंज इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की तहकीकात कर रही है। 


राजधानी पटना में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और तमाम इंतजामों के बावजूद जिस तरह पटना सिटी के चौक थाना इलाके में अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है उसके बाद पटना पुलिस के दावों पर सवाल खड़े होना लाजमी है। दुर्गा पूजा के मौके पर पुलिस ने जिस तरह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दावे किए थे उसे अपराधियों ने चुनौती दे डाली है। अब देखना होगा कि बबलू चौधरी की हत्या में शामिल अपराधियों को पुलिस कितनी जल्दी गिरफ्तार कर पाती है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें