Hindi News / crime / भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा नेपाली नंबर स्कूटी से कर...

भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा नेपाली नंबर स्कूटी से कर रहा था प्रवेश; SSB ने दबोचा

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी ICP में SSB ने एक चीनी नागरिक को बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 05, 2026, 10:42:52 AM

Bihar News

- फ़ोटो Google

Bihar News: अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) पर सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 56वीं वाहिनी के जवानों ने चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय झोउ हुआन के रूप में हुई है, जो चीन के हुनान प्रांत का निवासी बताया गया है।


प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नेपाल के विराटनगर से नेपाली नंबर की स्कूटी पर सवार होकर आईसीपी के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान उसे रोका गया, जहां उसके पास किसी प्रकार का वैध वीजा, पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज नहीं पाए गए।


एसएसबी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे हिरासत में लिया। इसके बाद आव्रजन अधिकारियों के साथ संयुक्त पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि वह अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। 


इस घटना को सीमा सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता का परिणाम माना जा रहा है। एलपीआई प्रबंधक रत्नाकर यादव ने बताया कि नेपाली नंबर की स्कूटी से प्रवेश करने के प्रयास के दौरान चीनी नागरिक को पकड़ा गया। फिलहाल सभी संबंधित एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।