ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी 5449 बोतल विदेशी शराब, इस तरह पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार

JAMUI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसको लेकर जमुई और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र चकाई थाना क्षेत्र के सीआरपी कैंप के पास उत्पाद विभाग का चेकपोस्ट भी है. जहां अत्याधुनिक मशीन के द्वारा शराब की जांच

झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी 5449 बोतल विदेशी शराब, इस तरह पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसको लेकर जमुई और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र चकाई थाना क्षेत्र के सीआरपी कैंप के पास उत्पाद विभाग का चेकपोस्ट भी है. जहां अत्याधुनिक मशीन के द्वारा शराब की जांच भी की जाती है. बताया जाता है कि उत्पाद विभाग बैरियर पर जांच के लिए पदाधिकारी और पुलिस  मौजूद रहते हैं. इसके बावजूद शराब की खेप आए दिन झारखंड से जमुई सीमा में प्रवेश कर रही है. कहीं ना कहीं उत्पाद विभाग और चक्का पुलिस की जांच पर यह सवाल खड़ी हो रही है. 


ताजा मामला जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में पकड़े गए 20 लाख के शराब जप्त होने के बाद या मामला प्रकाश में आया है. जहां उत्पाद विभाग की चकाई और झारखंड के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में चेक पोस्ट के बाद चकाई थाना चंद्रदीप थाना सोनो, झाझा थाना कि चेक पोस्टों को पार करते हुए शराब लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र तक पहुंच गया. लेकिन लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष  राजवर्धन कुमार के निर्देश पर प्रशिक्षु एस आई विवेक कुमार यादव के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के कोहवरबा मोड से पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फल लदे एक पिकअप वाहन को पकडा. जांच के दौरान उक्त वाहन से भारी मात्रा मे विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई.पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को थाने ले आई. गिरफ्तार चालक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बटिया के बरहाबांत निवासी सुखदेव यादव के पुत्र सिकंदर यादव के रुप मे की गई.जबकि जब्त शराब मे विभिन्न ब्रांड की 5449 बोतलें पुलिस ने बरामद की है.


पुलिस ने बताया कि कोहवरबा मोड पर गश्ती दल द्वारा बालू के अवैध उत्खनन के खिलाफ वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी दौरान बिना नंबर का सफेद रंग का अनार लदा एक पिकअप वाहन मुंगेर की ओर जाता देखा गया. पुलिस ने वाहन को रोककर वाहन के कागजात की मांग की. चालक द्वारा कागजात नही दिए जाने पर पुलिस को शक हुआ और वाहन पर लदे अनार के पेटियों की जांच की तो बड़ी मात्रा मे विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई. गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि उसे झारखंड से मुंगेर शराब पहुंचाने के बदले प्रति खेप पांच हजार रुपए दिए जाते थे.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें