ब्रेकिंग
बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

झारखंड में पति-पत्नी की हत्या से हड़कंप, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

CHAIBASA: खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति-पत्नी बाजार से लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने पहले तो

झारखंड में पति-पत्नी की हत्या से हड़कंप, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAIBASA: खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति-पत्नी बाजार से लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने पहले तो उनके साथ मारपीट की और बाद में कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना टोंटोथाना क्षेत्र के सुइयम्बागांव की है। 


मृतक पति-पत्नी की पहचान सुइयम्बागांव निवासी 58 वर्षीयमुकुरुबिरुवाऔर उसकी 50 वर्षीय पत्नी मुतरीबिरुवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी कोचड़ाहाट गए हुए थे। शाम को लौटने के दौरान गांव के ही सूबेदार बिरुवाऔर बुधरामबिरुवा ने दोनों के साथ मारपीट की और देर रात दोनों की हत्या कर दी गई।


मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका दोनों आरोपियों से जमीन का विवाद चल रहा था और उसी विवाद को लेकर आरोपियों ने दोनों पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें