ब्रेकिंग
Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?

Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?

बिहार के नालंदा में NIA और ATS ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। हथियार नेटवर्क से जुड़े मामले में जांच तेज, इलाके में हड़कंप मचा है।

NIA ATS operation
NIA ATS operation
© reporter
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : बिहार के नालंदा जिले में सोमवार की सुबह से सुरक्षा एजेंसियों का एक बड़ा और व्यापक ऑपरेशन जारी है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला समेत बिहारशरीफ, हिलसा और अन्य कुल छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) के साथ स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की टीमें शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार, हिलसा और चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सुरक्षा एजेंसियां कई घंटों से लगातार सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। संदिग्ध ठिकानों को चिन्हित कर हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन एक बड़े नेटवर्क की संभावित कड़ियों को जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।


इससे पहले बिहारशरीफ के लहेरी मोहल्ला में सुबह करीब साढ़े चार बजे से छापेमारी शुरू की गई। यहां एक बंदूक दुकान, एक ज्वेलरी शॉप समेत कुल छह ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। ऑपरेशन की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें करीब 100 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। पूरे अभियान का नेतृत्व डीएसपी शेख शब्बीर कर रहे हैं, जो लगातार मौके पर मौजूद रहकर टीमों को निर्देश दे रहे हैं।


सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई सोहन कुआं मोहल्ला निवासी मोहम्मद परवेज से जुड़े मामले में की जा रही है। इससे पहले परवेज के पास से करीब 1300 AK-47 और अन्य आधुनिक हथियारों के कारतूस बरामद किए गए थे, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया था। इसी मामले में अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।


छापेमारी के दौरान टीमों द्वारा दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य संदिग्ध सामग्रियों को जब्त कर उनकी गहन जांच की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


इधर, इस ऑपरेशन को लेकर जिला स्तर पर पहले से ही एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने खुफिया इनपुट के आधार पर इन ठिकानों को चिन्हित किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छापेमारी में जांच एजेंसियों को क्या-क्या अहम सुराग मिले हैं।


स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं। सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती और लगातार चल रही तलाशी के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल पूरे मामले में बेहद सतर्कता बरत रही हैं और हर संभावित एंगल से जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस ऑपरेशन से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होंगे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें