ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

झारखंड: भाई-बहन के सामने नाबालिग लड़की के साथ रेप, पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किया गंदा काम

PALAMU: पलामू में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है और लड़की को मुंह बंद रख

झारखंड: भाई-बहन के सामने नाबालिग लड़की के साथ रेप, पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: पलामू में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है और लड़की को मुंह बंद रखने की हिदायत देकर फरार हो गया। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की माता-पिता की मौत के बाद अपनी छोटी बहन और भाई के साथ रहती है। वारदात वाले दिन पड़ोस में रहने वाला सोनू राम घर में घुसा और भाई-बहन के सामने ही नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा, इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।


पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों को दिया। पहले तो पड़ोसियों ने मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन बाद में जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें