ब्रेकिंग
पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....

झारखंड: गैंगवार के आरोपी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइंयाडीह नीतीबाग कॉलोनी में हुए गैंगवार के आरोपी की संदिग्ध मौत से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। आरोपी युवक का शव बागबेड़ा थाना अंतर्गत

झारखंड: गैंगवार के आरोपी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइंयाडीह नीतीबाग कॉलोनी में हुए गैंगवार के आरोपी की संदिग्ध मौत से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। आरोपी युवक का शव बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू मैदान के पास स्थित उसके घर के पास से ही बरामद किया गया है। मृतक क परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 


मृतक की पहचान सिदो-कान्हू मैदान के पास रहने वाले सचिन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइंयाडीह नीतीबाग कॉलोनी में हुए गैंगवार का आरोपी था। मंगलवार को उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सचिन का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


परिजनों के मुताबिक, सचिन एक ट्रक की देखभाल करता था। वह रात को अपनी बाइक लेकर निकला था। देर रात वापस लौटने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को आशंका हुई। जब परिवार के लोगो ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने शराब में जहरीली पदार्थ पिला दिया है जिससे उसकी मौत हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें