Hindi News / crime / डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, बिहार...

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, बिहार ATS ने युवक को दबोचा

ATS action Bihar: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जहानाबाद के एक युवक को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग का आरोप है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 05, 2026, 9:31:36 PM

ATS action Bihar

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

ATS action Bihar: इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के गड़ेरिया खंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद सेराज को गिरफ्तार किया गया है। 


मोहम्मद सेराज पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि मोहम्मद सेराज द्वारा की गई पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने कार्रवाई शुरू की। 


मामले की जांच के लिए पटना से एटीएस की टीम जहानाबाद पहुंची। जांच के दौरान साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए एटीएस टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।


बता दें कि हाल के दिनों में जिले में इस तरह की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मखदुमपुर क्षेत्र के एक युवक को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।