ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने के विवाद में युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News Bihar : जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गांव में सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में गोली लगने से 22 वर्षीय युवक पुटूश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुटूश यादव रविवार दोपहर अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले विमलेश यादव अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और पुटूश के साथ गाली-गलौज करने लगा। बताया जाता है कि दोनों युवकों के हाथ में पिस्टल था, जिसे देखकर पुटूश जान बचाने के लिए गांव से दक्षिण दिशा की ओर भागने लगा। लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और श्रीपुर गांव के पास उसे गोली मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली पुटूश के बाएं हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके दाएं पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत मखदुमपुर थाना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मखदुमपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुटूश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, पिटाई में घायल दोनों आरोपियों को भी प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया।


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक-एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओकरी निवासी मंटू उर्फ विक्की यादव और तुलसीपुर निवासी विमलेश यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मंटू यादव, विमलेश यादव का फूफेरा भाई है।


घटना के पीछे की वजह को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात विमलेश यादव पुटूश यादव के घर के पास सिगरेट पी रहा था। इस पर पुटूश ने उसे वहां सिगरेट पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार देर रात भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था, जिसके कारण रविवार दोपहर यह घटना हुई।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें