ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने तीन बेटियों की मां पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। परिजनों ने अवैध संबंध और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज
8 साल पहले हुई थी शादी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: बिहार में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना लगातार सामने आ रही है। गोपालगंज में जहां 100 रुपये की खातिर सगी मां को धारदार हथियार से एक बेटे ने निर्मम हत्या कर दी वही जमुई में एक पति ने बेटे को जन्म नहीं देने पर बीवी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सरेंडर करने के लिए थाने पहुंच गया। 


बताया जाता है कि मृतका के पति ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। तीन बेटियों की मां की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी पति पर अवैध संबंध और प्रताड़ना का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर अपने साथ ले गयी है। 


जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सनकी पति मोहम्मद इरफान अंसारी ने अपनी ही पत्नी तरन्नुम उर्फ तराना की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद टाउन थाना पहुंचा और जुर्म कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार बरामद कर लिया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


8 साल पहले हुई थी शादी

मृतका तरन्नुम उर्फ तराना, नीमा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवर अंसारी की पुत्री थी। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व अमरथ नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद लुकमान अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी के साथ हुई थी। दंपती की तीन बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन बाद में इरफान शराब का आदी हो गया। वह नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। छह माह पूर्व भी विवाद बढ़ने पर पंचायत कर समझौता कराया गया था। इसके बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और वह लगातार पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। परिजनों का आरोप है कि वह कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।


अवैध संबंध का भी आरोप

मृतका के पिता मोहम्मद अनवर अंसारी ने आरोप लगाया कि इरफान का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इसी को लेकर घर में लगातार विवाद होता था। साथ ही तीन बेटियां होने को लेकर भी वह तरन्नुम को प्रताड़ित करता था।


क्या बोले एसडीपीओ?

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि “घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। हत्या में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।” घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें