ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

तेरा दूसरा पैर तोड़ते हुए वीडियो बनाऊंगा: दिव्यांग व्यक्ति से यूट्यूबर ने किया दुर्व्यवहार, VIDEO VIRAL

जमुई में दिव्यांग युवक से दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लाठी लिए एक व्यक्ति खुद को योग गुरु बताकर धमकाता दिख रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी को सुनील डॉन बताया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार
सुनील डॉन की तलाश में पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: जमुई जिले में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ‘योग गुरु रवि किशन’ नाम वाले फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो में सफेद ट्रैक सूट पहना एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए दिव्यांग युवक को धमकाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह खुद को योग गुरु रवि किशन बताता है और युवक से आधार कार्ड दिखाने को कहता है। फुटेज के दौरान कथित रूप से उसकी यह आवाज भी सुनाई देती है “मारते हुए वीडियो मत बनाना।”


कभी योग गुरु, कभी यूट्यूबर: आरोपी की पहचान पर सवाल

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को लेकर स्थानीय स्तर पर कई दावे किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह शख्स गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुर्ला गाँव का सुनील यादव उर्फ सुनील डॉन है। ग्रामीणों के अनुसार वह कभी खुद को योग गुरु, तो कभी यूट्यूब पत्रकार बताता है। कुछ लोगों का आरोप है कि वह बिना वजह कई लोगों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है और उन्हें परेशान करता है।


स्थानीय सूत्रों का दावा है कि सुनील डॉन पर पहले से भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो में वह खुद यह स्वीकार करता दिखाई देता है कि वह करीब 14 साल की सजा बिहार के विभिन्न जिलों की जेलों में काट चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड में भी उसके खिलाफ लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर मामलों में दर्जनों केस होने की बात कही जा रही है। 


घटना पर स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल

वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि दिव्यांग युवक के साथ दिखाया गया कथित बर्ताव मानवता के खिलाफ है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से घटना की सत्यता की जांच करने और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच जारी

इस मामले में गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें