ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

रेल पुलिस के सस्पेंडेड सिपाही की करतूत, दो फल व्यवसायियों को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

JEHANABAD: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला जहानाबाद जिले का है, जहां में रंगदारी न मिलने पर अपराधियों ने दो फल व्यवसायियों को निशाना बना लिया और उन्ह

रेल पुलिस के सस्पेंडेड सिपाही की करतूत, दो फल व्यवसायियों को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला जहानाबाद जिले का है, जहां में रंगदारी न मिलने पर अपराधियों ने दो फल व्यवसायियों को निशाना बना लिया और उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति की है। वारदात के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों फल व्यवसायियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया।  



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ घायल व्यवसायी शमशेर बहादुर फल मंडी में सो रहे थे। घटना सोमवार की देर रात की है, जब अचानक पांच से छह हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और व्यवसाई से रंगदारी मांगने लगे। हद तो तब हो गई, जब अपराधी फलमंडी में काम करने वाले एक मजदूर की जेब से दो हजार रुपया निकाल लिया और फिर दोनों के पेट में चाकू मार दिया। घटना के बाद दोनों व्यवसाई बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और एक बदमाश को धर-दबोचा। 



व्यवसायियों ने बताया कि अपराधी लगातार ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी रंगदारी की मांग को लेकर एक फल व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी थी। एक बार फिर सोमवार की देर रात भी बदमाशों ने फल मंडी में घुसकर रंगदारी मांगी और दो व्यवसाइयों को चाक़ू मारकर घायल कर दिया। 



घटना को लेकर टाउन इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने कहा कि सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी की पहचान मुजफ्फरपुर रेल पुलिस के सस्पेंडेड सिपाही कुंदन शर्मा के रूप में की गई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें