ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

इश्क में धोखा: प्रेमिका के बुलाने पर पहुंचा था प्रेमी, परिजनों ने दी ऐसी खौफनाक सजा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रेमी को प्रेम करने की खौफनाक सजा मिली. प्रेमिका से कह कर परिजनों ने प्रेमी को बुलाया. मृतक प्रेमी सोनू कुमार के परिजनों के अनुसार जब प्रेमिका से दो

इश्क में धोखा: प्रेमिका के बुलाने पर पहुंचा था प्रेमी, परिजनों ने दी ऐसी खौफनाक सजा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रेमी को प्रेम करने की खौफनाक सजा मिली.  प्रेमिका से कह कर परिजनों ने प्रेमी को बुलाया. मृतक प्रेमी सोनू कुमार के परिजनों के अनुसार जब प्रेमिका से दोस्तों के साथ मिलने पहुंचा तो वहां नजारा ही कुछ और था पहले से ही मार देने की तैयारी किए बैठे थे, प्रेमिका के परिजन करीब 15 से 20 की संख्या में लाठी डंडे से लैश थे. 


जब उक्त मृतक अपने दोस्तों के साथ पहुंचा तो नजारा देख दोस्त भागने लगे और प्रेमी युवक उन सभी के हत्थे चढ़ गया. मोबलीचिंग की तरह पिट-पिट कर मार डाला. वही मरने के बाद शव को उठाकर पास के बागमती नदी के उपधारा में फेंक दिया. 


मृतक के परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद यह पता चला कि यवक को मार कर डेड बॉडी को कही फेक दिया गया है. जिसके बाद प्रेमी के परिजनों द्वारा प्रेमिका सहित उसके घर के लोग को जबरन उठाकर ले जाया गया. उसी क्रम में प्रेमिका ने बताया कि बागमती नदी के उपधारा में फेंक दिया गया है. इस पूरे घटना क्रम की जानकारी जब पुलिस को लगी तो आनन फानन में पहुंच कर दो लड़की, दो महिला और एक युवक को हिरासत में ले लिया. 


वही अहले सुबह प्रेमिका और उसके भाई के निशानदेही पर मृतक प्रेमी के डेड बॉडी को बरामद किया गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. पूरे मामले में पूछे जाने पर पूर्वी डीएसपी मनोज पाण्डेय ने कहा कि बेनिवाद ओपी के जाटा कांटा में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या हुई है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें