1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 25, 2026, 3:43:49 PM
- फ़ोटो File
Bihar Crime News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर जितना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अगरवा गांव से करीब 7 किलो अफीम बरामद किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह खेप नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर अफीम को कब्जे में ले लिया हालांकि, इस दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।
तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी