Hindi News / crime / शादी समारोह में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात में शामिल शख्स को...

शादी समारोह में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात में शामिल शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Bihar Crime News: भोजपुर के आरा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में बारात में शामिल एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated May 14, 2026, 12:17:41 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना भोजपुर के आरा से सामने आई है, जहां सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद शादी समारोह में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।


घटना उस समय हुई जब बारात में जमकर नाच-गाना चल रहा था और इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही हड़कंप मच गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी साहब यादव के 45 वर्षीय पुत्र हरेंद्र यादव के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि वह लहसुन एवं दाल बेचने का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार फायरिंग के दौरान गोली उनके बाएं हाथ की बांह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बारात में मौजूद लोगों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।  घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।