ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

देश में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, गुजरात ATS ने ISIS के 3 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

देश में बड़ा आतंकी हमला टल गया। गुजरात ATS और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई में ISIS से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। आतंकियों के पास से हथियार और केमिकल बरामद किया गया है। तीनों मिलकर बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

गुजरात
3 आतंकवादी गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रची गयी थी, जिसे गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने उस साजिश को नाकाम कर दिया है। इनके इस कार्रवाई से बड़ा खतरा टल गया है। ISIS से जुड़े 3 आतंकवादियों को गुजरात में पकड़ा गया है। ये सालभर से एजेंसियों की रडार पर थे। 


लंबे समय से रडार पर चल रहे आईएसआईएस से जुड़े तीन आतंकवादियों को ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है। तीनों आतंकवादियों की पहचान कर ली गयी है। इनकी पहचान आजाद सैफी, मो. सुहेल और डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद के रूप में हुई है। इनमें से दो आतंकवादी यूपी के रहने वाले हैं जबकि एक हैदराबाद का निवासी बताया जा रहा है। तीनों की उम्र करीब 35 साल है। 


ये तीनों मिलकर देश में कई जगहों पर हमले की योजना बना रहे थे। गुजरात में हथियार जमा करने आए थे। तभी गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद के अडालज से तीनों को दबोच लिया। एटीएस की टीम इन तीनों पर कई दिनों से नजर रखी हुई थी। इन तीनों को रविवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। ये तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे। इनके पास से 3 पिस्टल, 30 कारतूस और भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया गया है। फिलहाल एटीएस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि तीन महीने पहले भी गुजरात एटीएस ने 4 आतंकवादियों को अरेस्ट किया था। 2 आतंकी को गुजरात से एक को दिल्ली से और एक आतंकवादी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। आतंकी संगठन से लोगों को जोड़ने और नकली नोटों का रैकेट ये चारों चलाते थे। ये चारों आतंकी ऐसे एप्स का इस्तेमाल करते थे जिसमें कंटेंट अपने आप डिलीट हो जाते थे। चारों आतंकी अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट के लिए काम करते थे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें