ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

गोपालगंज: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, मुखिया पुत्र पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की सघन जांच

गोपालगंज में शादी समारोह के दौरान मुखिया पुत्र द्वारा की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हथियार, फायरिंग की परिस्थितियों तथा वीडियो की सत्यता की जांच जारी है।

बिहार
वायरल वीडियो पर एक्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड स्थित निमुइयां पंचायत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पंचायत के मुखिया के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 


दरअसल शादी समारोह में अचानक मुखिया पुत्र के द्वारा पिस्तौल से फायरिंग की गई थी, जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी थी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था। लेकिन वीडियो वायरल जरूर हो गया। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गयी। वीडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आए इस तरह का वीडियो देखने को मिलता है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया जाता है। इस बार भी मामले को गंभीरता से लिया गया है। 


मांझा थाना क्षेत्र के निमुइयां पंचायत के मुखिया पुत्र द्वारा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। इस मामले की जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार और फायरिंग की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार का प्रयोग और लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि यह साबित होता है कि हथियार लाइसेंसधारी के नाम पर था और उसका दुरुपयोग हुआ है, तो हथियार जब्त किया जाएगा एवं लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।  संबंधित लोगों पर कठोर धाराओं में कार्रवाई भी होगी। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रशासन ऐसे मामलों पर बिल्कुल Zero Tolerance की नीति अपनाए हुए है। 


शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कई लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताते हुए आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि ऐसे मामलों में अक्सर हादसे होते रहे हैं। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच, घटनास्थल की पहचान, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और शामिल लोगों की भूमिका की जांच में जुट गयी है। जांच के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें