Hindi News / crime / बिहार में नोट डबल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छापेमारी के दौरान करीब...

बिहार में नोट डबल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छापेमारी के दौरान करीब 50 लाख रुपए जब्त

Bihar Crime News: गोपालगंज के बैकुंठपुर में पुलिस ने ‘नोट दोगुना’ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में करीब 50 लाख रुपये, केमिकल और नोट गिनने की मशीन बरामद हुई।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 15, 2026, 9:15:45 AM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है, जहां SP विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने ‘नोट डबल’ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बैकुंठपुर थाने की पुलिस की कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।


पुलिस ने गिरोह के 8 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में करीब 50 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।  गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने केमिकल और नोट गिनने की मशीन को भी बरामद किया है। बरामद नोट असली हैं या नकली, इसकी जांच जारी है।


SDPO सिधवलिया के नेतृत्व में देर रात पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही है।