ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Bihar Crime News: गोपालगंज के शेख टोली गांव में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर हथियार और कारतूस जब्त किए हैं, मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेख टोली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं।


बताया जाता है कि शेख टोली गांव के पारस भगत और संदीप कुमार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और इस दौरान जमकर फायरिंग की गई।


घटना की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से पारस भगत, सोमनाथ बारी, चिंताहरण प्रसाद और संतोष गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से संदीप कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की गई थी।


उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही लाइसेंसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें