ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

Bihar Crime News: गोपालगंज के दिघवा-दुबौली में बैंक से पैसे झपटते कोढ़ा गैंग के शातिर बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि गैंग के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज में बैंक से पैसे निकालकर लौट रहेए ग्राहकए से ढाई लाख रुपये झपटकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली स्थित स्टेट बैंक के बाहर हुई इस वारदात में ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ा गया, जिसे पिटाई के बाद पुलिसए के हवाले कर दिया गया। 


पूछताछ में कोढ़ा गैंग से जुड़े होने और कई पुरानी झपटमारी व लूट की घटनाओं में संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस नेए आरोपी के निशानदेही पर एकपिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली में स्टेट बैंक से पैसे निकालकर जैसे ही ग्राहक बाहर निकला, पहले से घात लगाए बदमाश ने रुपयों से भरी थैली पर झपट्टा मारा और भागने लगा। 


शोर सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीण सक्रिय हुए और कुछ दूरी तक पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी की धुनाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा सिंह, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी की निशानदेही पर धर्मभारी मोड़ के पास तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें वाहन चेकिंग के डर से फेंक देने की बात आरोपी ने स्वीकार की। 


सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि “ग्रामीणों के सहयोग से एक व्यक्ति को पैसा छीनने के प्रयास में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा सिंह, कोढ़ाए कटिहार बताया। उसके निशानदेही पर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। चार लोग दो बाइक से आए थे, जिनमें तीन फरार हैं। एसआईटी बनाकर जांच की जा रही है।” पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी कथित रूप से कोढ़ा गैंग सेए जुड़ा है, जो खासतौर पर बैंक, सीएसपी संचालकों और बाजार में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी ने 22 जनवरी को एक सीएसपी संचालक से लूट के प्रयास और 31 दिसंबर को मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना में संलिप्तता की बात भी कबूली है। 


उन्होंने कहा कि एक फर्जी आधार कार्ड बरामद होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, गैंग के अन्य तीन सदस्य फरार हैं, जो सिवान इलाके में किराये के डेरे में रहने की बात सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बरामद हथियार, कारतूस और दस्तावेजों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई। अब पुलिस फरार आरोपियों कीe तलाश में जुटी है और कोढ़ा गैंग के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें