Hindi News / crime / घर के बाहर बैठे युवक को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मारपीट के...

घर के बाहर बैठे युवक को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मारपीट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: गया जिले के गोपी बिगहा गांव में बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की और 5 से 6 राउंड फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल युवक को एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 24, 2026, 2:06:25 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना गयाजी जिले से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक बार फिर से तांडव मचाया है। अपराधियों ने एक युवक के साथ न सिर्फ जमकर मारपीट की बल्कि मारपीट के दौरान 5 से 6 राउंड फायरिंग भी की है।


गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा की है। घायल युवक रॉकी यादव ने बताया कि वह अपने गांव में ही महेंद्र यादव के घर पर बैठे थे।


इसी दौरान गांव का ही रहने वाला उपेंद्र यादव, उनका बेटा नीतीश यादव, उनका भतीजा सोनू यादव और उनका भगिना मुकेश यादव चार अन्य लोगों के साथ हथियार और लाठी डंडे लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मारपीट शुरू कर दी।


किसी तरह से वह जान बचाकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए एएनएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी