Hindi News / crime / मैदान-ए-जंग बना बिहार का थाना परिसर: सास-बहू के बीच हुई जमकर मारपीट, हेलमेट...

मैदान-ए-जंग बना बिहार का थाना परिसर: सास-बहू के बीच हुई जमकर मारपीट, हेलमेट से ताबड़तोड़ हमला

Bihar Crime News: गया महिला थाना परिसर में सास-बहू के बीच पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई और हेलमेट से हमला किया गया.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 21, 2026, 12:57:03 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: बिहार के गया के महिला थाना परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सास और बहू के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना परिसर कुछ देर के लिए जंग का मैदान बन गया, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।


जानकारी के अनुसार, चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा के एक पारिवारिक मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था। लेकिन समझौते से पहले ही किसी बात को लेकर सास और बहू के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई।


देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर हाथापाई होने लगी। इस दौरान परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ समय के लिए स्थिति बेकाबू हो गई। मारपीट के दौरान हेलमेट का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे सास गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया। थोड़ी देर के लिए थाना परिसर का माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया है और किसी भी तरह की हिंसा न करने की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी