ब्रेकिंग
55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें....पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारप्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें....पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारप्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान

50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट

गया पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। दोनों हत्या और आर्म्स एक्ट के मामलों में फरार चल रहे थे।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया जी जिले से आ रही है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके सहयोगी सोनू मांझी को भी धड़ दबोचा है। ये दोनों अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे। 


पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के मामलों के आरोपी मोहन मांझी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आखिरकर इस कुख्यात को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल ही गयी। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


दरअसल गया एसएसपी के निर्देश पर गया जी में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी अपने सहयोगी सोनू मांझी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को इस  बात की गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों कोलकाता से लौटने के बाद दोनों सरबदहा की ओर जा रहे हैं। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोधगया मोड़ के पास सघन जांच अभियान शुरू कर दी। 


इस दौरान जब पुलिस ने मोहन मांझी और सोनू मांझी को रोकने का इशारा किया तो दोनों वहां से भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दोनों खदेड़ कर पकड़ा। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर पहुंची जहां पूछताछ के क्रम में दोनों ने पिछले साल हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या मामले में अपना जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मोहन मांझी और सोनू मांझी इस केस में फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। मोहन मांझी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पकड़े गये दोनों अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें