Bihar Crime News: गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत माडनपुर मोहल्ले में दबंगई और सामूहिक मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अजय यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर गाली-गलौज की और जानलेवा हमला किया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी पहले से कई लोगों को अपने घर बुला चुका था। जैसे ही गुड्डू कुमार वहां पहुंचे, विवाद बढ़ गया और आरोपी के साथ अन्य लोग मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल गुड्डू कुमार को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के बीच इस घटना से दहशत का माहौल है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की झलक दिखाई दे रही है। पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
थाना अध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी साक्ष्यों, विशेषकर सीसीटीवी फुटेज, की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: नितम राज, गया




